
BIEAP AP Inter Result :
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र bieap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक :
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) आज यानी 12 अप्रैल को इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) के पहले और दूसरे वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देक सकते हैं. रिजल्ट में छात्रों को हर विषय में प्राप्त अंक दर्शाए जाएंगे.
हालांकि यह केवल ऑनलाइन स्कोरकार्ड होगा, मूल मार्कशीट के लिए छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा. जो छात्र किसी एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जल्द ही जारी की जाएगी. पिछले वर्ष सामान्य वर्ग के प्रथम वर्ष के छात्रों का पास प्रतिशत 67% रहा था,जबकि द्वितीय वर्ष में यह 78% था. इस साल भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है

BIEP AP Inter Result :
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड ने कक्षा 11वीं (प्रथम वर्ष) और कक्षा 12वीं (द्वितीय वर्ष) के विद्यार्थियों के लिए परिणाम प्रकाशित किए हैं। विद्यार्थी आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (BIEAP) की अधिकृत वेबसाइट, resultsbie.ap.gov.in पर अपने मार्क्स और ग्रेड को देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) 2025 के प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) द्वारा जारी किए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। Results.BIEAP.gov.in पर जाएं। मुख्य पृष्ठ पर “Results” या “AP Inter Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब आप दो चुनाव देखेंगे— अपने पहले वर्ष या दूसरे वर्ष की परीक्षा के अनुसार उपयुक्त लिंक चुनें। उस वर्ष के परिणामों के लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरणों में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। भरने के बाद “Submit” बटन दबाएँ
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक A ग्रेड पाने के लिए कितने अंक चाहिए
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम को समझना बेहद जरूरी है. बोर्ड की ग्रेडिंग नीति के अनुसार विभिन्न अंकों की सीमा के अनुसार ग्रेड दिए जाते हैं. अगर छात्र A ग्रेड पाना चाहते हैं, तो उन्हें संबंधित विषय में कम से कम 81 अंक हासिल करने होंगे. नीचे ग्रेड के अनुसार अंक सीमा दी गई है:
A1 ग्रेड: 91 से 100 अंक
A2 ग्रेड: 81 से 90 अंक
B1 ग्रेड: 71 से 80 अंक
B2 ग्रेड: 61 से 70 अंक
C1 ग्रेड: 51 से 60 अंक
C2 ग्रेड: 41 से 50 अंक
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक :
वर्ष 2024 के टॉप 5 जिले
- कृष्णा: 84
- गुंटूर: 81
- एनटीआर: 79विशाखापत्तनम 77ईस्ट
- गोदावरी: 75