
कलर वेरिएंट
Moto Book 60 भारत में तीन कलर में मिले ब्रॉन्ज ग्रीन और वेज वुड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे खरीदने के लिए app अमेज़न या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
पहला मोटोरोला लैपटॉप
भारत में मोटोरोला ने अपना पहला लैपटॉप लॉन्च कर दिया हैं। इस लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले के साथ 2.8k ओलेड डिस्प्ले दी हैं। इसके साथ इसमें प्रोसेसर की बात करें तो इसमें intel 5 and intel 7 का प्रोसेसर दिया हैं। इसके साथ ही इसमें Ai स्मार्ट फीचर भी दिए हैं। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता हैं। ये लैपटॉप में Dolby vision को भी सपोर्ट करता है। लैपटॉप को विंडो 11 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस लैपटॉप को smooth touch के साथ डिसप्ले को भी चला सकते हैं।

मोटो रोला बुक 60 प्राइस
Moto Book 60 भारत में ब्रॉन्ज ग्रीन और वेज वुड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 23 अप्रैल को Flipkart पर शुरू होगी। Intel Core 5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में मिले गा, जिसे शुरुआती ऑफर के रूप में 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Intel Core 7 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 512GB/1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की कीमत लगभग :74,990 रुपये और 78,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट 73,999 रुपये में मिलेंगे।
moto book 60 spacification

इस लैपटॉप में 2.8K (1800×2880 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले को TUV Rheinland की Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिली हुई है। इसमें माइलार टचपैड दिया गया है, जो बिना फिजिकल बटन के स्मूद करवाही देने का दावा करता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto Book 60 में Intel Core 5 210H और Core 7 240H प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं, जिनके साथ Intel इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स है। इसमें 32GB तक की DDR5 RAM और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, इस लैपटॉप को मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
स्मार्ट Ai
फेस अनलॉक के लिए इसमें IR कैमरा के साथ Windows Hello सपोर्ट करता है। प्राइवेसी शटर वाला 1080p वेबकैम भी है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल 2W स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के अलावा दो USB-C, दो USB-A, HDMI, DisplayPort 1.4, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई पोर्ट्स मिलते हैं।
Moto Book 60 में AI-बेस्ड Smart Clipboard, File Transfer और Smart Connect जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी वजह से यूजर अपने फोन, टैबलेट और टीवी से डेटा शेयरिंग कर सकते हैं। इसमें TPM 2.0 फर्मवेयर सिक्योरिटी चिप दी गई है और डिवाइस को पावर देता है 60Wh बैटरी पैक, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका वजन 1.39 किलोग्राम है और थिकनेस सिर्फ 16.9mm है।
Disclaimer –यहां दी गई जानकारी सभी सोशल मीडिया या न्यूज चैनल से ली गई हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीक के शॉप या डीलर से मिले